आतंकवादियों ने सीरिया के प्राचीन शहर हलब पर दसियों राकेट फ़ायर किए जिनमें कई लोग मारे गये। अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार घायलों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सूत्रों का यह कहना है कि इस हमले में कई इलाकों को भारी नुक़सान पहुंचा है।
इसी बीच हलब की चिकित्सा संस्था के प्रमुख ने कहा है कि आतंकवादी गुटों के हैंडग्रेनेड के हमले में बारह लोग मारे गए जिनमें से कुछ की पहचान नहीं हो सकी है लेकिन इस हमले में मारे जाने वालों की संख्या बीस बताई गयी है। इस हमले में 75 लोग घायल भी हुए हैं जिनमें से कुछ की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। उनका कहना था घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
फ़ौज से हार का सामना कर रहे आतंकवादी आम शहरियों को निशाना बना रहे हैं और आवासीय इलाकों पर हमले करके अपने अपराधों से राष्ट्रपति चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।
इन झड़पों के दौरान हलब में राष्ट्रपति पद के चुनाव की तैयारियां भी जारी हैं और जनता ने फ़ौज से मांग की है कि राष्ट्रपति चुनाव तक हलब से सारे आतंकवादियों को खदेड़ दें।
1 जून 2014 - 18:11
समाचार कोड: 612898